राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गई

SHARE:

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की धर्मपत्नी राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दीदी मां को पेड़-पौधों एवं प्रकृति से विशेष लगाव था।

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए देशभर के शिवशिष्यों द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में पर्यावरण जागरूकता से जुड़े गीत – संगीत एवं नारों के बीच सरकारी, गैर-सरकारी तथा निजी स्थलों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। द्वितीय चरण में केक काटकर जयंती समारोह मनाया गया।

इसके बाद शिवगुरु चर्चा, गुरु भजन एवं महादेव गुरु स्वरूप पर विचार – विमर्श किया गया। साथ ही प्रथम शिव शिष्या राजमणि दीदी नीलम आनंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गुरु भाइयों और गुरु बहनों ने विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान गुरु बहन रिंकू देवी, रेखा देवी, गुरु भाई प्रभाकर, दिवाकर, कमल जी,विनोद जी,हरदेव मंडल, पूनम रानी, शिवशंकर कुमार, तारा देवी सहित अन्य गुरु भाई-बहनों ने अपने विचार व्यक्त किए और पर्यावरण संरक्षण तथा मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं नेतृत्व रूपेश कुमार राय एवं हरि प्रसाद मंडल ने किया। समारोह का समापन पर्यावरण संरक्षण और समाज में सद्भाव बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!