कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत

SHARE:

स्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े

कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार–मुंबई सेंट्रल के बीच संचालित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ( 09189/09190 की अवधि में 5 अतिरिक्त फेरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले से मुंबई जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों, छात्रों और इलाज के लिए सफर करने वाले मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी।इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने इस स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार प्रत्येक शनिवार को 01 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक कुल 5 अतिरिक्त ट्रिप संचालित की जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल प्रत्येक मंगलवार को 04 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 तक कुल 5 अतिरिक्त ट्रिप चलेगी।

वही रेल के इस निर्णय से कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया एवं आसपास के जिलों के यात्रियों ने रेलवे के इस फैसले का स्वागत करते हुए हर्ष प्रकट किया है। उनका कहना है कि मुंबई रूट पर वर्षभर भारी भीड़ रहती है, ऐसे में अतिरिक्त फेरों के संचालन से यात्रा काफी आसान होगी और वेटिंग टिकट की समस्या में भी राहत मिलेगी। रेल द्वारा ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत लागू रहेंगी।रेलवे के इस निर्णय से कटिहार रेल मंडल के यात्रियों में खुशी का माहौल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!