इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में की जा रही है कार्रवाई
किशनगंज/प्रतिनिधि
किशनगंज टाउन थाना की पुलिस लगातार सूखे नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है।इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार को भी स्मैक के विरुद्ध अभियान चलाया।सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड रेलवे लाइन के समीप कार्रवाई की।कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 पुड़िया स्मैक जप्त किया है।
स्मैक के साथ दो महिला को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में ली गई दोनों महिला बस स्टैंड रेलवे लाइन के समीप झोपड़ीनुमा घर में रह रही थी। पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद कई मामले सामने आ सकते हैं।एसपी सागर कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की उक्त स्थल पर स्मैक की डिलेवरी की जाती है।
सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया। पुलिस की टीम के द्वारा उक्त ठिकाने में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों महिला वहां मौजूद थी।जिसे स्मैक के साथ पकड़ा गया।पुलिस को शहर में स्मैक बेचे जाने की सूचना लगातार मिल रही थी।
सूचना के बाद पुलिस अपने तरीके से निगरानी बरत रही थी।इस दौरान पुलिस को स्मैक की डिलेवरी की सूचना मिली।इसके बाद छापेमारी की गई।एसपी सागर कुमार ने बताया कि हम लोग लगातार कार्रवाई कर रहे है। स्मैक के विरुद्ध लगातार सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।स्मैक पीने वाले व बेचने वाले सचेत हो जाए।अब ये कारोबार किशनगंज में नहीं चलेगा।
टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन,अवर निरीक्षक नीतीश कुमार,अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती,प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पूजा प्रिया व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थी।
गौरतलब हो कि पुलिस की एक टीम पहले सादे लिबाज में बस स्टैंड के पास पहुंची।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के निर्देश पर पहले अवर निरीक्षक सुधीर कुमार व नीतीश कुमार वहां पहुंचे। टीम ने कई घंटों तक बस स्टैंड और आसपास निगरानी रखी।स्थिति को भांपते हुए पुलिस की दूसरी टीम को सूचना दी गई।इसके बाद दूसरी टीम भी वहां पहुंच गई और छापेमारी शुरू की गई। पुलिस को दो महिलाएं संदिग्ध हालत में दिखीं, जो आने-जाने वाले लोगों से कुछ लेन-देन कर रही थीं। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।


























