दिघलबैंक थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन

SHARE:

मुरलीधर झा/दिघलबैंक

दिघलबैंक थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार की अध्यक्षता राजस्व कर्मचारी आशुतोष कुमार ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे भूमि विवादों का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना था। अधिकारी ने बताया कि लगभग 10 मामले की जाँच की गयी एवं दरबार में दोनों पक्षों के कागजातों की सावधानीपूर्वक जांच के बाद कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक नए विवाद से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ था। लेकिन आपसी सहमति नहीं होने और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में उसका निष्पादन फिलहाल नहीं किया जा सका।

पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि से जुड़े मामलों के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में राजस्व अभिलेखों और अन्य कागजातों का अवलोकन कर निष्पक्ष निर्णय लिया जाता है।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे छोटे-मोटे विवादों को पंचायत स्तर पर आपसी बातचीत से सुलझाएं। इससे न्यायिक प्रक्रिया का बोझ कम होगा और सामाजिक सौहार्द बना रहेगा।

जनता दरबार में दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह,वरुण श्रीवास्तव एवं पुलिसकर्मी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!