किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले के ठाकुरगंज में अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में ठोकर मार दिया गया जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गईं
घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्य पथ 327E पर देशी रसोई रेस्टोरेंट के निकट घटित हुई। तेज रफ्तार ट्रक और बाईक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाईक के परखच्चे उड़ गए है। साथ ही बाईक सवार व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है और मृतक के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
मृतक व्यक्ति की पहचान नसीम कमाल के बेटे मो. इमरान के रूप में हुई है। मृतक डांगी हजारी का रहनेवाला था। मृतक व्यक्ति काम से कही गया था जो अपना घर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया है। वही इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों का हुजूम लगा। लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर ठाकुरगंज थाना की पुलिस पहुंची है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लिया गया है और आगे की कारवाई की जा रही है।