पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर बांटा गया निमंत्रण पत्र

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया/बिपुल विश्वास

मधुबनी जिले के विदेश्वर स्थान के निकट 24 अप्रैल को दिन के 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर न्यौता देने का कार्य जोर शोर से चल रहा है ।


पीएम नरेन्द्र मोदी के बिदेश्वर स्थान में 24 अप्रैल को होने वाली जनसभा को लेकर अररिया जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह की अध्यक्षता में जन समपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रण पत्र बांटा। इस दौरान अररिया जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से सभा में आने की अपील की।


अररिया जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में जन भागीदारी सुनश्चिति करने के लिए घर घर जाकर महिलाओं को आमंत्रण दिया।

अररिया जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह ने महिलाओं से सभा में आने की अपील की। महिलाएं अपनी भागीदारी के बदौलत सशक्तिकरण की मिसाल सभा में पेश करेंगे. बताया कि पीएम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य सांसद, मंत्री शिरकत करेंगे.

Leave a comment

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर बांटा गया निमंत्रण पत्र