रविवार को किशनगंज जिला के सातों प्रखंड के 20 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. सदर प्रखंड के महीनगाँव, दौला, बहादुरगंज प्रखंड के चंदवार, मोहम्मदनगर दिघलबैंक के सतकौआ, टेढ़ागाछ के बैगना, चिलहनिया, कोचाधामन प्रखंड के सौंथा, पोठिया के नौकट्टा, रायपुर, ठाकुरगंज प्रखंड के भोलमारा, पटेशवरी, रसिया में महिला संवाद आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में महिलाएँ मुखर होकर अपनी आकांक्षाओं को रख रही हैं. सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर उन्नति करने वाली महिलाएँ अपना अनुभव भी साझा कर रही हैं . जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिल रही है. महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. जागरूकता रथ के माध्यम से वीडियो फ़िल्म दिखाकर महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है. सरकार की योजनाओं की जानकारी युक्त लीफलेट उनके बीच वितरित किया जा रहा है.
जिसमें महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकरी दी गई है. 18 अप्रैल से शुरू हुए महिला संवाद कार्यक्रम, किशनगंज जिला के सभी सातों प्रखंड के 1262 ग्राम संगठन में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा. महिला संवाद आयोजन स्थल पर सरकार की योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता रथ, प्रसार सामग्री, एवं महिला संवाद में उपस्थिति हेतु महिलाओं की भागीदारी को लेकर सभी तरह की तैयारी की गई है।
महिला संवाद कार्यक्रम में जागरूकता रथ के माध्यम से ऑडियो – वीडियो प्रचार सामग्री इत्यादि के जरिए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में मनोरंजक तरीके से जानकारी दी जा रही है। संवाद स्थल पर महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी, उनसे संवाद को लेकर पूर्व से तैयारी की जा रही है. उनकी आकांक्षाओं को दर्ज कर उनका संकलन किया जा रहा है. सोमवार को भी सातों प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.