नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन,दिलवाई गई शपथ

SHARE:

कटिहार – दर्शन साह महाविद्यालय कटिहार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भारत सरकार का युवा मामले और खेल मंत्रालय के निर्देशन में नशा मुक्त युवा विकसित भारत के लिए- संकल्प अभियान थीम के तहत एक कैंपेन चलाया गया जिसमें महाविद्यालय के युवाओं को नशे की लत के खिलाफ और एक नशा-मुक्त, विकसित समाज के निर्माण के लिए एक साथ मिलकर शपथ लिया।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद स्वामी ने छात्रों को समझाया कि किस तरह नशा दीमक की तरह हैं जो हमारे देश की नींव और हमारे युवाओं के भविष्य को अंदर से खोखला कर रहा हैं। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के माध्यम से इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए यह राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने आत्मनिर्भर और नशा-मुक्त समाज बनाने में युवाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला और नशा मुक्त समाज के निर्माण का शपथ दिलाया ।

उन्होंने बताया कि कैसे यह प्रोग्राम एक पीढ़ी को नशे के खिलाफ मज़बूती से खड़े होने और विकसित भारत 2047 बनाने में अहम योगदान देने में मील का पत्थर साबित होगा। डॉ शीला कुमारी ने बताया कि इस अभियान का मक़सद सिर्फ यह नहीं हैं कि हम लोगों को नशे के नुकसान बताएं,बल्कि यह भी हैं कि जो लोग इस दलदल में फंस चुके हैं,उन्हें सही सलाह और चिकित्सा देकर वापस मुख्यधारा में लाया जाए। इस कार्यक्रम में डॉ. उदय शंकर,डॉ घनश्याम, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार, कुंदन कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!