प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में कार्यों की समीक्षा, दिए गए जरूरी निर्देश

SHARE:

कटिहार – सदर प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई । बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, समिति के अध्यक्ष गौतम वर्मा, उपाध्यक्ष रामनारायण चौहान, प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह एवं 20 सूत्री के सभी सदस्यों के साथ ही प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, आपूर्ति एवं ग्रामीण विकास आदि विभागों की समीक्षा एवं उनसे संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में परिचर्चा की गई। बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विद्युत आपूर्ति हेतु पोल अधिष्ठापन, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, सभी बैंकों में ग्राहक सेवा बेहतर करने, नल- जल की आपूर्ति निर्वाध करने, ‌ सरकार द्वारा संचालित प्रखंड के सभी विद्यालयों को नल जल योजना द्वारा पेयजल आपूर्ति करने का निर्देश देने के साथ ही भूमिहीन नव सृजित प्राथमिक विद्यालयों को शीघ्र सरकारी भूमि उपलब्ध कराने हेतु राजस्व पदाधिकारी को निर्देशित किया गया ।

भवन रहित आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी को भवन निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैंकों में केवाईसी के कारण पेंशनधारियों को हो रही कठिनाइयों को दूर करने हेतु उपस्थित सभी बैंकों के अधिकारी को निर्देश ‌ देने के साथ ही आवश्यकता अनुरूप सहयोग का आश्वासन दिया ।

बैठक में समिति के अन्य सदस्यों द्वारा विभागीय पदाधिकारी से योजनाओं,कार्यक्रमों की जनोपयोगी जानकारियां तथा अवरोध को दूर करने के संबंध में पृच्छा की गई‌।जिसे उपस्थित पदाधिकारी द्वारा तत्काल संबंधित जानकारी उपलब्ध करा कर सदस्यों को संतुष्ट किया गया।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी से इस बैठक की कार्रवाई का संधारण कर तत्काल सभी सदस्यों को इसकी प्रति उपलब्ध कराने तथा इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!