टेढ़ागाछ मंडल के डाकपोखर शक्तिकेंद्र में भाजपा की मंडल बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

SHARE:

किशनगंज/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भाजपा टेढ़ागाछ मंडल के डाकपोखर शक्तिकेंद्र में रविवार को माह के प्रथम रविवार के अवसर पर मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को मजबूत करना था।

बैठक में उपस्थित जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तीकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।


बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोनू, ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी जय किसान कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री फारूक आलम, टेढ़ागाछ मंडल अध्यक्ष देवमोहन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री, शक्तिकेंद्र प्रमुख तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ समितियों की सक्रियता, जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनसंपर्क अभियान तथा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!