संवाददाता/किशनगंज
जनता दल (यूनाइटेड) को जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष फैसल अहमद लगातार संगठन विस्तार में जुटे हैं। इसी क्रम में रविवार को शहर के सौदागर पट्टी स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक में महासचिव, उपाध्यक्ष, प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य समेत विभिन्न पदों पर मनोनयन की विधिवत घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सहमति से सभी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेता बुलंद अख्तर हाशमी ने जिला अध्यक्ष के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं, नवमनोनीत कोषाध्यक्ष बबलू साहा ने जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
बैठक के अंत में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर रियाज अहमद, एहताशाम अंजुम, अधिवक्ता सत्य प्रकाश, जय नारायण यादव,सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




























