नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान को लेकर नवोदय विद्यालय जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

जिले में 15 हजार से अधिक युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

कटिहार–युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत, कटिहार की ओर से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में चलाए जा रहे “जेन जी अगेंस्ट एडीक्सन” राष्ट्रव्यापी जन-अभियान का हिस्सा था।

कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता नैमिष कुमार अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।वही जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चौधरी तथा माय भारत के जिला युवा अधिकारी नीरज झा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाने की भी अपील की।

जिला पदाधिकारी ने कटिहार को नशामुक्त जिला बनाने के लिए प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं के सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर जिला को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में आयोजित इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में 500 से अधिक युवाओं ने नशा मुक्ति का शपथ लिया तथा प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।जिले के सभी प्रखंडों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर आयोजित इस कार्यक्रम में 15,000 से अधिक युवाओं ने इस अभियान में सहभागिता करते हुए नशा मुक्ति की शपथ ली तथा नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!