टीवी मुक्त कटिहार पर प्रशासन कर रहा है फोकस,संध्या चौपाल में पहुँचे डीएम

SHARE:

मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के सरकार भवन में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के साथ उप समाहर्ता डाॅ.बिनोद कुमार, उपविकास आयुक्त अमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक रंजन, ओएसडी नैमिस कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन एस सरकार एवं जिले के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टीवी मुक्त कटिहार के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही लोगों से अपने स्वास्थ्य की जांच व टीवी की जांच करने की अपील की। चौपाल में ही छह टीवी के मरीज को पोषण कीट प्रदान की गयी।

उन्होंने लोगों से राशन कार्ड के आवेदन पर भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन में फैली कुव्यवस्था पर सम्बन्धी अधिकारी को फटकार भी लगाई। मौके पर मनसाही स्वास्थ्य केंद्र की आशा सुधा कुमारी ने जिलाधिकारी के समक्ष अस्पताल के एक कर्मी पर जन्मप्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध उगाई का आरोप लगाया।

आरोप के आलोक में जिलाधिकारी ने मनसाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये कहा। इस अवसर पर जिले के साथ साथ प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!