308 लीटर शराब नष्ट
मनसाही/कटिहार – आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर मनसाही थाना में अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल व थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद की अगुवाई में 308 लीटर देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया। मालूम हो कि बिहार में शराबबंदी जून 2016 से लागू हैं बिहार में शराब पीना सख्त मना हैं।
इनके बावजूद भी बिहार में शराब उत्तर प्रदेश,झारखंड,पश्चिम बंगाल एवं नेपाल के रास्ते बिहार आती हैं। प्रशासन के जांच में यह शराब पकड़ी जाती हैं। एक साथ 200 सौ से 400 सौ लीटर शराब होने पर उसे गड्ढा खोदकर नष्ट किया जाता हैं ।



























