चार पहिया वाहन और ई रिक्शा के बीच हुई टक्कर, 3 लोग हुए घायल

SHARE:

ठाकुरगंज/प्रतिनिधि

ठाकुरगंज नगर पंचायत के पुराना ब्लॉक के सामने एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन (जाइलो) और टोटो के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए है। जहां टोटो नगर के तरफ जा रही थी और जाइलो जालमिलिक के तरफ जा रहा था। वही दोनों वाहनों में सवार 3 लोग घायल हो गए है। घायलों में 2 पुरुष और एक महिला है।

इन घायलों में से दो को गंभीर चोट आई है। मौके पर स्थानीय लोग मौजूद हो गए, स्थानीय लोगो ने गंभीर रूप से घायल दोनों को ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। घायलों की पहचान जालमिलिक के रहनेवालो के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आदर्श थाना की पुलिस पहुंची और घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!