अररिया :दुर्गा मंदिर में उमड़ी भक्तो की भीड़,नानू बाबा ने की आरती

SHARE:

    अररिया /अरुण कुमार

    दुर्गा मंदिर में प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर के साधक नानू बाबा ने मां दुर्गा की आरती व पूजा की। इस दौरान भक्तों की काफी भीड़ देखी गई।नानू बाबा ने गुरुवार की देर शाम अररिया समिति अररिया दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा नवरात्रि को लेकर मां दुर्गा का विशेष पूजा अर्चना की। पूजा के बाद महाभोग लगाया गया। भोग लगने के बाद भक्तों के बीच महाभोग वितरण किया गया।

    जिसमें हजारों भक्तों ने महा भोग का प्रसाद ग्रहण किया।मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि अररिया समिति अररिया दुर्गा मंदिर के सदस्य द्वारा विशेष आग्रह पर आरती व मां दुर्गा का पूजा किया। इसमें हजारों भक्त पूजा में शामिल हुए। जबकि जिले के भक्त भी काफी उत्साहित दिखे। इसमें दुर्गा मंदिर के दर्जनों भक्त सक्रिय लिखें।

     समिति दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित ललित नारायण झा ने बताया कि नानू बाबा का आरती का कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित किया गया था। मां दुर्गा के स्कंदमाता का नानू बाबा के द्वारा पूजा अर्चना किया गया।जिसमें भारी संख्या में भक्तों भाग लिया। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा ने बताया कि  स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता के कारण इन्हें स्कंदमाता नाम किया गया है।

    भगवान स्कंद बालरूप में इनकी गोद में विराजित हैं।स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं।जिनमें से माता ने अपने दो हाथों में कमल का फूल पकड़ा हुआ है।उनकी एक भुजा ऊपर की ओर उठी हुई है।जिससे वह भक्तों को आशीर्वाद देती हैं व एक हाथ से उन्होंने गोद में बैठे अपने पुत्र स्कंद को पकड़ा हुआ है।ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इसीलिए इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है इनका वाहन सिंह है।

    बाबा ने बताया कि  यह भी बताया कि शास्त्रों में मां स्कंदमाता की आराधना का काफी महत्व बताया गया है।इनकी उपासना से भक्त की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। भक्त को मोक्ष मिलता है। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक अलौकिक तेज व कांतिमय हो जाता है। अतः मन को एकाग्र रखकर और पवित्र रखकर इस देवी की आराधना करने वाले साधक या भक्त को भवसागर पार करने में कठिनाई नहीं आती है।वही शुक्रवार को मां दुर्गा के छठा रूप मां कात्यायनी का पूजा अर्चना किया जाएगा। जबकि शनिवार को मां दुर्गा का पट खोल दिया जाएगा।