किशनगंज :शराब के नशे में चार पियक्कड़ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर शहर में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने हसनपुर समस्तीपुर निवासी मनीष कुमार और कल्याणपुर समस्तीपुर निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि रामपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही टीम ने तालबाड़ी निवासी मो.रिजवान आलम और पुराना खगड़ा निवासी सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!