मुख्य पार्षद ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई

SHARE:

इंस्टाग्राम व मैसेज के माध्यम से मिली धमकी, सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग

बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए बरारी थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से आरोपित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दिए आवेदन में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने बताया कि इंस्टाग्राम और मैसेज के माध्यम से मनीष राज नामक व्यक्ति ने उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि वीडियो संदेश में कहा गया कि तुम भाजपा की नेता हो, तुम्हें घर में घुसकर इतनी गोली मारेंगे कि कोई गार्ड, सुरक्षा कर्मी या तुम्हारा पति भी नहीं बचा पाएगा और हमारा कोई कानून कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

वहीं मैसेज के माध्यम से भी सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई।मुख्य पार्षद ने आवेदन में कहा है कि धमकी मिलने के बाद वह काफी भयभीत और मानसिक रूप से परेशान हैं। जनप्रतिनिधि होने के कारण उन्हें दिन-रात क्षेत्र में लोगों के बीच जाना पड़ता है। ऐसे में उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब एक निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि को इस तरह खुलेआम धमकी दी जा रही है, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।मुख्य पार्षद ने बरारी थाना पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्य पार्षद ने बताया कि इस मामले की जानकारी दूरभाष पर कटिहार एसपी औऱ डीएम को दे दी गई हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!