श्रावणी मेला को लेकर मंदिर कमेटी के साथ एसडीओ ने की बैठक 

SHARE:

बाबा गोरखनाथ धाम पर्यटक स्थल के रूप में हो रहा है विकसित                    ‌              

सालमारी /कटिहार – गोरखनाथ धाम में श्रावण माह में लगने वाले मेले की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ राजु कुमार ने कमेटी सदस्यों के साथ बैठक कर शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखे जाने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति सदस्यों के साथ इस पर विस्तृत चर्चा हुई है।सभी सुझावों पर विचार कर निर्णय लिया जायेगा। किसी भी कांवरियां को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा।

दंडाधिकारी, पुलिस बल के अलावा मेडिकल टीम की भी तैनाती रहेगी। इस दौरान पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे विकस कार्यों का जायजा ले कर संबंधित अधिकारी एवं संवेदक को आवश्यक निर्देश दिये। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने कहा कि भक्तजनों के सुविधा केलिए कई प्रबंध किये जा रहे है। शुद्ध पेयजल, पर्याप्त शौचालय, ठहराव और विश्राम आश्रय, मेडिकल टीम सहित कई अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

इसके लिए कमेटी के द्वारा कार्य आरंभ कर दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी स्थानीय सुरक्षा दस्ता की तैनाती कर पुख्ता इंतजाम किया जा रहे है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेटिंग, सुरक्षा बल की तैनाती और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए भी समुचित व्यवस्था स्थानीय पुलिस कर रही है। कंट्रोल रूम बना कर मॉनिटरिंग भी की जायेगी। इस दौरान न्यास समित सद्स्य तैनात रहेगें। ज्ञात हो कि श्रावण की पहली सोमवारी तीन अगस्त को है। वही इस मौके पर मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, सन्नी यादव, प्रदीप शर्मा सहित अन्य मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!