अतिक्रमण एवं प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों पर नगर पंचायत का चला डंडा

SHARE:

उल्लंघन करने वाले दुकनदारों
से जुर्माना की गई वसूली

बारसोई/कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार एवं स्वच्छता पदाधिकारी सुश्री अरुणिमा पूर्वी एवं नगर पंचायत बारसोई के कार्यालय कर्मियों की नेतृत्व में मस्जिद चौक, बुद्धिगंज हाट एवं फल पट्टी क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक,अतिक्रमण एवं स्वच्छता नियमों के अनुपालन को लेकर विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों से प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।

साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने, डस्टबिन नहीं रखने तथा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।

इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने नगर पंचायत बारसोई द्वारा सभी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील की गई कि वे अपनी-अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें, प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करें तथा सड़क एवं नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। नगर पंचायत ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!