छात्र आंदोलन की आड़ में समाहरणालय पर उपद्रव करने वाले 23 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कटिहार – गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले में विरोध मार्च निकाला गया था।बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के निकाली गयी इस विरोध मार्च की आड़ में कुछ उपद्रवी तत्वों ने समाहरणालय पहुंचकर उपद्रव मचाया था। विधि व्यवस्था संधारण मे लगे पुलिस बल पर पत्थर बरसाये थे।

समाहरणालय द्वार को तोडने का प्रयास किया गथा था। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल उपद्रवी तत्वों की सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त सबूत के आधार पर इस उपद्रव में शामिल 72 उपद्रवियों के फोटो जारी किये थे।

कटिहार पुलिस ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए जन सहयोग से कटिहार स्टेशन से 23 वां उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान अहसन रजा (20)पिता तफिक रजा, साकिन मौलनापुर, थाना सुधानी, जिला कटिहार के रुप मे हुई है। गिरफ्तार उपद्रवी को न्यायिक हिरासत मे भेजकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई मे जुट गयी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!