टेढ़ागाछ में नई सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार की तैयारी तेज, 40 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

बिहार सरकार की नई सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 25 जुलाई 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की।

बैठक में मुख्य सचिव, बिहार के आदेश तथा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशों के आलोक में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड सभागार तथा पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवनों में निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, सीएलएफ एवं ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।बैठक में बताया गया कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाएगा, जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में होगा। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


प्रखंड प्रशासन के अनुसार टेढ़ागाछ में कुल 40 स्थानों पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। इसके तहत सभी उच्च विद्यालयों, राजकीय डिग्री कॉलेज, 12 आंगनवाड़ी केंद्रों, सभी पंचायत सरकार भवनों तथा प्रखंड सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की उपलब्धियों से अवगत हो सकें। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!