उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में 29 लोगो को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

मुख्यालय के निर्देश पर जिले के विभिन्न चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने 29 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर जिले की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

जिले के रामपुर, फरिंगगोड़ा, गुलबाड़ी, देवी चौक, गलगलिया और चरघरिया चेकपोस्ट पर की गई कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध किशनगंज उत्पाद थाना में अलग अलग केस दर्ज कर उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!