कैमूर :मवेशियों को चारा खिलाने निकले पशुपालक के वज्रपात से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड अंतर्गत कारीराम गांव में बुधवार की दोपहर मवेशियों को चारा खिलाने निकले पशुपालक की वज्रपात से मौत हो गयी। आकाशीय बिजली की चपेट में आया पशुपालक कारीराम गांव के सुभाष सिंह का 45 वर्षीय बेटा उदयनारायण सिंह है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस व हल्का कर्मचारी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


बता दें कि 45 वर्षीय उदय नारायण सिंह बुधवार की दोपहर मवेशियों के साथ गांव के दक्षिण खेल मैदान के समीप चारा खिलाने निकले हुए थे। इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात उनके ऊपर गिर गयी और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इधर घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और पशुपालक के शव को घर लाया गया। इधर पति की असामयिक मौत होने से पत्नी सिंधु देवी का रो रो कर बुरा हाल है। सिंध के आंखों से आंसुओं की धारा रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं पिता की मौत के बाद शव के पास अपने दादा के साथ खड़े मृतक के चारों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

कैमूर :मवेशियों को चारा खिलाने निकले पशुपालक के वज्रपात से मौत,परिजनों में मचा कोहराम