किशनगंज/दिघलबैंक /प्रतिनिधि
दिघलबैंक प्रखंड अन्तर्गत में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड के गजेंद्र पब्लिक स्कूल तुलसिया के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।विद्यालयों के नर्सरी से लेकर वर्ग 8 तक के नन्हें-मुन्ने छात्र व छात्राओं ने कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली।

मौके पर विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने पोषक क्षेत्र अंतर्गत तुलसिया बाजार, पुराना बाजार व मुख्य चौक-चौराहों में घुमकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।साथ ही घर-घर तिरंगा लगाएंगे,अमृत महोत्सव मनाएंगे,वंदे मातरम,भारत माता की जय,जय हिंद जय भारत,आदि के नारे लगाए।विद्यालयी बच्चों ने प्रभातफेरी के जरिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरँगा फहरा कर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का आह्वान किया।
इस दौरान स्कूल निदेशक ने कहा कि हम राष्ट्र को ऊर्जावान बनाने के लिए लगातार अपने तिरंगे से प्रेरणा लेते हैं।हमारा तिरंगा हमें देश की सेवा करने और देशवासियों के प्रति समर्पित होने की भावना से ऊर्जान्वित करता है।उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेकर देश की आजादी के 75 वर्षों का महोत्सव एक साथ मिलकर मनाने की अपील की।प्रभात फेरी में विद्यालय के शिक्षक मोहनी कांत बनर्जी, बलराम कुमार गणेश, सत्य प्रकाश गणेश, प्रयाग झा, अभिषेक कुमार, मनोज कुमार गणेश, दीपक कुमार, ममता कुमारी, नेहा कुमारी, रूही नाज, रोयत बेगम, अंजू कुमारी, गुड्डी कुमारी, दीप नंदनी कुमारी, नम्रता कुमारी शिक्षकों समेत नन्हें मुन्ने बच्चे शामिल थें।






























