किशनगंज :सरकारी एवं निजी विद्यालयों में किया गया सुरक्षित शनिवार का आयोजन

SHARE:

किशनगंज /दिघलबैंक/प्रणव मिश्रा

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को विभिन्न आपदाओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जाता है। जिसमें मुख्य रुप से बज्रपात, भूकंप, बाढ़, सर्पदंश, आंधी, तेज धूप ( लूह) आदि के विषय में मॉक ड्रिल के माध्यम से सभी बच्चों को बचने के उपाय के बारे में बताया जाता है। आदर्श मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय गंधर्वड॑गा, मध्य विद्यालय धनगडा एवं गजेंद्र पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाढ़ एवं स्वच्छता के लिए बच्चों को मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया।

आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में फोकल शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने यह बतलाया कि बाढ़ की स्थिति में सभी को अपने जीवन रक्षा के लिए ऊंचे स्थान में आश्रय लेना चाहिए, बाढ़ से बचने के लिए घरेलू उपायों में पानी एवं ठंडा की बोतल से बनने वाले लाइफ जैकेट, घरेलू बर्तनों के उपयोग से बाढ़ के पानी में डूबने से बचना एवं आपदा किट के बारे में विस्तार से ड्रिल करा कर सभी बच्चों को समझाया गया।

आपदा किट पर विस्तार से बताते हुए राजेश सिंह ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से महत्वपूर्ण कागजात (जमीनी कागज, पहचान पत्र), कुछ रुपया, लाइटर, रस्सी, सुखा हुआ खाद्य पदार्थ एवं एक लाठी रहना अति आवश्यक है एवं यह हर वक्त घर के किसी कोने में तैयार कर व्यवस्थित रूप से रख देना चाहिए ताकि आपदा आने पर तुरंत इसे लेकर बाहर निकला जा सके।सभी को प्रेरित किया गया कि वे भी अपने समाज में अन्य लोगों को इस विषय पर जागरूक करें। सुरक्षित शनिवार के अवसर पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार साह , सहयोगी शिक्षक मामूर अनवर, राजेश्वरी कुमारी, बबीता कुमारी ,ममता कुमारी, कुमुद कुमारी, उमा कुमारी, जुली कुमारी आदि उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!