शुक्रवार, तिथि चतुर्दशी , विक्रम संवत 2079 पक्ष शुक्ल, आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज आपका विरोधी आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि वे आपका कुछ भी अहित नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी मेहनत के सार्थक परिणाम भी हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति काफी सामान्य रहने वाली है। शिक्षा संबंधित समस्या से जूझ सकते हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा ।आज आप आलस और मौज-मस्ती में ज्यादा समय व्यर्थ कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें तो भविष्य उत्तम रहेगा। आज आपको थोड़ी बहुत समस्या बिजली संबंधित उपकरणों से आ सकती हैं। परिवार में आनन्द का माहौल रहेगा। कोई मांगलिक कार्यक्रम पूजा पाठ हो सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उर्जा से लबरेज रहेंगे। आज आप व्यापार में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी बहुत अधिक मेहनत करेंगे। युवा वर्ग नये स्थान पर नया काम करने का मौका प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सब कुछ मन मुताबिक रहने वाला है।
कर्क राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज के दिन काफी सम्मानजनक स्थितियां बनती हुई दिखायी दे रही है। करियर को लेकर अपने बड़ों और माता पिता से सलाह जरुर लेना चाहिए। संतान के प्रति आपकी जिम्मेदारी अब और अधिक हो जायेगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।आर्थिक लाभ के योग हैं। बेरोजगार नौजवानों को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। किसी शौक्षणिक संस्थान से आज आप जुड़ सकते हैं। प्रेमी आज आपके लिये कोई मंहगा उपहार खरीद सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।बाहर के खाने से परहेज रखे ।
कन्या राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आप अपनी किसी बुरी प्रवृत्ति जैसे नशे का सेवन आदि पर भी नियन्त्रण करने में सफल रहेंगे। आज आपको किसी से एक तरफा प्यार हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी ।उत्साह से लबरेज रहेंगे।
तुला राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। राजनैतिक लोगो को सम्मान की प्राप्ति होगी। आज पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में तालमेल ना बनाने के कारण जीवनसाथी और बच्चों के साथ में कुछ मतभेद रह सकता है। आर्थिक स्थिति आज आपकी काफी मजबूत दिखायी दे रही है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक हालात पर आज आपका पूर्ण नियन्त्रण रहने वाला है। आज आप यदि नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहेंगे तो कइ समस्याओं बचे रहेंगे। कला और माडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष अवसर मिल सकता है। नौकरी के मामले में आज के दिन आपको लाभ हो सकता है।
धनु राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।आर्थिक समस्या परेशान कर सकती है। गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित समस्या हो सकता है। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। संतान के प्रति आज आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। परिवार में समय दे।प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है ।प्रेमी जोड़े एक दूसरे की भावनाओ की कद्र करेंगे।
मकर राशि : आज का दिन सुंदर और लाभदायक है। महिला अधिकारियों के लिए स्थिति अधिक अनुकूल रह सकती है। संतान आज आपके मन को प्रसन्नता देने वाला काम करेगा। परिवार में उत्साह की स्थिति बनी रहेगी। किसी सैर सपाटे का कार्यक्रम भी आज के दिन बन सकता है। मन पर काबू रखे तो ठीक रहेगा।आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी ।
कुंभ राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।परिवार के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज संतान के करियर सम्बन्धी चिन्ता दूर हो सकती है। किसी रिश्तेदार के यहां आने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी भौतिक सुख संसाधन की सामग्री खरीद सकते हैं।
मीन राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या आ सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। माता पिता से आज आपको धन प्राप्त हो सकता है जो आपके व्यवसायिक उन्नति में सहायक सिध्द होगा। निःसंतान दम्पति को संतान सुख की शुभ सूचना मिल सकती है।