गुरुवार , तिथि तृतीया, विक्रम संवत 2079, पक्ष शुक्ल, आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि:- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ होने वाला है। परिवारिक कलह को जीवनसाथी के सहयोग से दूर करने में सफल रहेंगे। रात का समय अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे।मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। तनाव से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष राशि :- आज के दिन मन में संतोष बना रहेगा। जीवनसाथी को काम में तरक्की मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें। नए समझौते से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में व्यर्थ के विवाद बढ़ सकते हैं ।
मिथुन राशि :- आज के दिन आप पर काम का अतिरिक्त भार आ सकता है। मन में किसी कीमती वस्तु के खोने का डर लगा रहेगा। संतान को अपने शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने से प्रसन्नता मिलेगी।धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। आय में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। परिवार की चिंता बढ़ेंगी ।
कर्क राशि :- संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं।पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आशा निराशा के मिश्रित मान मन में रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। माता से धन प्राप्ति हो सकती है
सिंह राशि :- आज के दिन मिश्रित फल प्राप्त होंगे। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यस्थल पर अपने बॉस से बातचीत करते समय मधुर वाणी का इस्तेमाल करें।आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव बढ़ेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि :- अपनी मां से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में आगे बढ़ने के प्रयासों को जारी रखें तभी लाभ होगा। धन लाभ होने के साथ ही शुभ काम में खर्च कर सकते हैं।धार्मिक संगीत में रचि बढ़ सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।
तुला राशि:- आसपास का माहौल सही रहेगा। आज धन प्राप्ति से मन खुश होगा। किसी पास अथवा दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि :- आज के दिन सेहत परेशान कर सकती है। कुछ पुराने रोग उभर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की समस्या को गुरुजन से बातचीत करके हल करने की कोशिश करें।मानसिक शान्ति रहेगी, परिवार में चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से भवन या सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। यात्रा के योग हैं।
धनु राशि :- आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आज किसी सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज बेहतर होगा।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हें। माता से धन की प्राप्ति होगी।
मकर राशि:- आज आर्थिक और पारिवारिक सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आज घर में कोई पहले से तनाव चल रहा हो तो वह भी खत्म हो जाएगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम बनने के योग हैं।
कुंभ राशि:- आज अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है। बिजनेस करने वालो को भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से निराशा हो सकती है।आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। इच्छा के विरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा।
मीन राशि :- किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान बन सकता है। दांपत्य जीवन में चीजें पहले से बेहतर होंगी। जरूरतमंदों की सेवा का मौका हाथ से ना जाने दें।मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। परिवार में धार्मिक कार्य रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।