कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मेंबर रेलवे बोर्ड सतीश मिश्र बाबा निर्भया सेना के हरसुब्रम्ह स्थित राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय पर बैठक किया। विदित हो कि आगामी 3 जून 22 को निर्भया सेना की जन्मस्थली मऊ में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापना दिवस व सम्मान समारोह मनाया जा रहा है।जिसमें कैमूर से सैकड़ों महिलाएं पहुंचेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए बाबा ने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे अतः आप सभी एकजुट होकर , संगठित होकर आधी आबादी की आवाज बने।समय पड़ने पर ईंट का जवाब पत्थर से भी देना पड़ता है।विदित हो कि निर्भया सेना का राष्ट्रीय कार्यालय कैमूर के चैनपुर थाना के लोदीपुर में स्थित है।बैठक में प्रमुख रूप से निर्भया सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार चौरसिया, राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ नसरीन खातून , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा चौरसिया ,सबिता देवी , रिंकी देवी , पिंकी देवी , सावित्री देवी , अफसाना खातून , सरस्वती देवी, गिरीश मिश्रा , संजय दूबे आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी ।