मंगलवार ,दिन ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि ।आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति/ ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि:- घर के लोगों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आज के दिन उधार लिया हुआ धन चुकाना पड़ सकता है।पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनावश्यक क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृष राशि:- घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। आज के दिन सुख – साधनों का भरपूर लाभ उठाएंगे।कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन राशि:- कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्चा करें। संतान आपकी बात मानेगी। रहन-सहन और खान-पान का स्तर बढ़ेगा।परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध में कमी आएगी। सुखद समाचार मिलेगा।
कर्क राशि:- आज के दिन कर्क राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। मित्रों का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे जातकों को भी कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे । अति उत्साही होने से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
सिंह राशि:- आज के दिन अचानक से धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से निवेश संभव है। पेट संबंधी परेशानियों से बचने के लिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त मिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं।
कन्या राशि:- आज के दिन आपका कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सूरत सकता है। क्रोध करने से बचें वरना इसका संतान पर गलत असर पड़ सकता है। आय के नए स्रोत सामने आएंगे जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।
तुला राशि:- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से मुश्किल काम करने में सफलता मिलेगी। अचानक से खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की शादी पक्की होने से खुशी का माहौल रहेगा।नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ के वाद-विवादों बचकर रहें।
वृश्चिक राशि- संतान द्वारा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम की प्राप्ति होगी। तनाव से बचें।
धनु राशि:- आज के दिन कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संयम रखकर और बातचीत से निपटारा करने की कोशिश करें। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।वाणी में कठारेता का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।
मकर राशि:- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से आ रही समस्याएं दूर होंगी और कर्जा उतारने में भी सफल रहेंगे। विरोधी पक्ष आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
कुंभ राशि- आज के दिन अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। संतान को कहीं से नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी से बातचीत के दौरान ज्यादा गुस्सा करने से बचें।अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा।यात्रा के योग हैं।
मीन राशि- आज के दिन धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। आज संपत्ति अथवा व्यवसाय में निवेश भविष्य में लाभ देगा। घर में किसी अतिथि के आने से खर्चा बढ़ सकता है।नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।उत्साह से लबरेज रहेंगे।