सोमवार , तिथि :अष्टमी, कृष्ण पक्ष, विक्रम संवत 2079,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
वृषभ राशि -: इस राशि वालों के लिए आज का दिन तनाव भरा साबित हो सकता है। पार्टनर से किसी न किसी बात पर झगड़ा होने के आसार दिख रहे हैं। यात्रा में धन हानि होने के आसार रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।
मिथुन राशि -: इस राशि वालों के लिए दिन शुभ है। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध की अधिकता हो सकती है.
कर्क राशि -: इस राशि वालों को सावधान रहना होगा। करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखना ही आपके लिए बेहतर होगा।। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि -: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा दिखाई दे रहा है। कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी में अच्छी तरक्की हासिल होने के संकेत मिल रहे हैं। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।
कन्या राशि -: इस राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है। धन हानि होने के आसार हैं। बेफजूल में काफी धन खर्च हो सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यें में व्यस्तता बढ़ सकती है। आत्म विश्वास से लबरेज रहेंगे
तुला राशि -: कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में विस्तार होगा। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। तनाव से दूर रहें।
वृश्चिक राशि -: लेन-देन के लिहाज से आज का दिन शुभ नहीं दिखाई दे रहा है। हर काम में सतर्कता बरतनी होगी। किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है।परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।
धनु राशि -: इस राशि के लोगों के लिए समय शुभ है। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। एक से अधिक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। यात्रा सुखमय रहेगी। ऑफिस में बॉस का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा।सन्तान को कष्ट रहेगा। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि -: इस राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने के आसार हैं। करियर में ग्रोथ देखने को मिल सकती है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है।
कुंभ राशि -: आज का दिन आपकी करियर लाइफ ही नहीं बल्कि लव लाइफ के लिए भी तनाव पूर्ण साबित हो सकता है। मानसिक परेशानियां ज्यादा रहेंगे। गुस्से पर आपको काबू रखना होगा नहीं तो किसी करीबी से रिलेशन खराब हो सकता है।कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
मीन राशि -: इस राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। बॉस आप पर मेहरबान रहेंगे।किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।