सिक्किम में आयोजित सुशासन यात्रा में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार,ठाकुरगंज में किया गया सम्मानित

SHARE:

रिपोर्ट :चंदन मंडल

भाजयुमो द्वारा आगामी 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच सिक्किम प्रदेश में आयोजित होने वाले चार दिवसीय सुशासन यात्रा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह किशनगंज के क्षेत्रीय प्रभारी प्रवीण कुमार एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी सुपौल गिरीशचंद्र ठाकुर का ठाकुरगंज में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा के अगुवाई में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह के आवास पर पुष्प देकर स्वागत कर हर्षोल्लास के साथ विदा किया।






और कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सीमाँचल क्षेत्र के कार्यकर्ता इस राष्ट्रव्यापी यात्रा में शामिल होने जा रहे है।वहीं सिक्किम रवानगी से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि यात्रा के मुख्य उद्देश्य अगले चार दिनों तक सिक्किम प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, औधोगिक,एवं सामरिक महत्व के स्थानों को जहाँ ना सिर्फ देखने ,समझने बल्कि महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वही सिक्किम प्रदेश किये जा रहे ऑर्गेनिक खेती, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट फार्मसिटिकल कंपनी के कार्य के साथ युवा स्टार्टअप व उधमी से मिलने एवं देश और देशवासियों के बेहतरी के लिए किए जा रहे मोदी सरकार के योजनाओं के साथ साथ सामरिक महत्व के इंडो चाइना बॉडर पर विपरीत परिस्तिथि में सीमा की रक्षा में तैनात वीर जवानों के साहस और शौर्य के गाथा से अवगत होने का अवसर प्राप्त होगा।

वही कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या के मार्ग दर्शन आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय सुशासन यात्रा में सम्पूर्ण देश के विभिन्न प्रदेशों से 50 से अधिक चयनित युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे जबकि पूरे यात्रा का नेतृत्व भाजयूमो के राष्ट्रीय महामंत्री व दार्जिलिंग के सांसद राजू विष्टा करेंगे जबकि राष्ट्रीय मंत्री अरुण ज्योति हज़ारिका, रवि भगत,सिक्किम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दल बहादुर चौहान, भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष विकास दहाल राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनमोल शोभित प्रमुख रूप से शामिल होंगे।ठाकुरगंज में मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा भाजपा ठाकुरगंज पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन साह नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह बूथ अध्यक्ष अमृत मंडल बिनोद सिंह सूरज गुप्ता चंदन चौधरी रोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।






सबसे ज्यादा पड़ गई