जिले में बेहतर तरीके से लाभार्थी को मिल रहा है पोषाहार व टीएचआर
- आईसीडीएस के डीपीओ के नेतृत्व में सीडीपीओ, एलएस समेत अन्य कर्मी की पहल से मिल रहा है लाभ
-कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिये खानपान की बेहतर आदतों को बढ़ावा देना जरूरी:
किशनगंज :कोविड संक्रमण की तीसरी लहर के इस मुश्किल भरे दौर में भी ऑगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर आईसीडीएस के पदाधिकारी एवं कर्मी काफी सजग हैं। ताकि सभी बच्चों को बेहतर सुविधा का लाभ सुनिश्चित रूप से मिल सके और एक भी बच्चा लाभ से वंचित नहीं रहे। इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तमाम चुनौतियों के बावजूद भी बच्चों, गर्भवती व धातृ महिलाओं को सरकारी स्तर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी ख्याल रखा जा रहा है। यानी प्रोटोकॉल के पालन के साथ सभी लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार संक्रमण की समस्या उत्पन्न नहीं हो ।
सभी लोग सुरक्षित माहौल में सुविधाजनक तरीके से सुविधाओं का लाभ ले सकें। लाभुकों को उक्त योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, बल्कि सरकारी योजना का शत-प्रतिशत लाभ सीधा लाभुकों तक पहुँच सके। इसी क्रम में आज जिले के सभी 1866 केन्द्रों में माह जनवरी का पोषाहार(टीएचआर ) का वितरण सभी लाभुकों के बीच किया गया। जिसका अनुश्रवन जिले के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविप्रिया एवं जिला आईसीडीएस कार्यालय के शहबाज आलम , मंजूर आलम , पूजा रामदास सभी पदाधिकारियों ने कोचाधामन प्रखंड डेरामरी ,कमल पुर एवं बगल बाड़ी पंचायत का निरीक्षन किया | आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार वितरण के अनुश्रवन के दौरान आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविप्रिया ने बताया कि जिले के सभी केन्द्रों के टीएचआर का वितरण किया गया है। कुछ केन्द्रों की स्थिति दयनीय पायी गयी है। जिसके सुधार के लिए सम्बंधित महिला पर्यवेक्षिका एवं सीडीपीओ को निर्देश दिया गया है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन ससमय करने का भी निर्देश दिया गया है | साथ ही सभी केंद्रों का प्रतिदिन फोटो आंगन एप्प में प्रविष्ट करना सुनिश्चित करे।
गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन का सेवन महत्वपूर्ण:






























