अवैध लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार,पान दुकान की आड़ में करता था अवैध कारोबार

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर धरमगंज चौक स्थित पान दुकान में छापामारी कर अवैध लॉटरी टिकट के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धरमगंज वार्ड नंबर 28 निवासी मंगल कुमार चौधरी (32) पिता उदेश प्रसाद चौधरी के रूप में की गई है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मंगल पान दुकान की आड़ में लॉटरी का अवैध धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार शाम धरमगंज चौक स्थित आरोपी के पान दुकान में छापेमारी कर उसे लॉटरी टिकट की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुछ लोगों के नामों का खुलासा भी किया है, जो आरोपी को नकली लॉटरी बेचने के लिए देता है। आरोपी के खुलासे के बाद अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई