भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक निशा का पार्टी ने किया अभिनंदन

SHARE:

भाजपा के प्रदेश मंत्री बनने पर सीमा झा का स्वागत

कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बिहार भाजपा प्रदेश कमेटी के घोषणा होने पर कटिहार जिला से प्राणपुर की विधायक निशा सिंह एवं सीमा झा को भाजपा प्रदेश कमेटी में प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर अभिनंदन समारोह रखा गया।
जिला अध्यक्ष मनोज राय ने महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर निशा सिंह को अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर अभिनंदन किया ।

वहीं सीमा झा को प्रदेश मंत्री बनने पर उन्हें भी पुष्प कुछ एवं अंग वस्त्र देखकर अभिनंदन स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी अभिनंदन समारोह में शामिल होकर दोनों को पुष्प एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन करते हुए खुशी जाहिर किया। निशा सिंह ने कहा कि मैं संगठन द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कर्मठता के साथ करते हुए महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहूँगी।

भाजपा नेतृत्व द्वारा मेरे जैसे छोटे कार्यकर्त्ता को भाजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपने का कार्य किया है। मैं कटिहार सहित बिहार के सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि बिहार भाजपा संगठन में महिलाओं को सशक्त एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत करने का कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि आप सभी का यह आत्मीय स्वागत, विश्वास एवं समर्थन मेरे लिए प्रेरणास्रोत है। वही सीमा झा ने कहा कि मुझे यह दायित्व संगठन में निष्ठा पूर्वक काम करते हुए मिला है ।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष से लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री के पद को ईमानदारी पूर्वक निभाने का मैं कार्य किया। आने वाले समय में बिहार भाजपा के संगठन को और धारदार बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाऊंगी। इस उपरांत जिला अतिथि गृह में जिले भर से पधारे भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों,शुभचिंतकों एवं समर्थकों द्वारा बड़ी संख्या में अभिनंदन व स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अभिनंदन समारोह में को विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह,भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे,गोविंद अधिकारी,सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री सविता शर्मा,गौरव पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, महेंद्र झा,भास्कर सिंह,शंभू चौधरी, श्वेता राय ,जोक्सन यादव सहित बड़ी संख्या में जिला के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की पूरी टीम शामिल होकर अभिनंदन और स्वागत किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई