बिहार पुलिस में चयनित छह युवाओं ने बढ़ाया समेली का मान,एक ही पंचायत के 6 युवा बिहार पुलिस में चयनित

SHARE:

समेली के 6 होनहार बने बिहार पुलिस के जवान

समेली/ कटिहार – समेली प्रखंड के मुरादपुर पंचायत के मिल्की नवाबगंज एवं भदैया टोला गांव के छह युवक-युवतियों ने बिहार पुलिस में चयनित होकर अपने गांव,पंचायत और जिले का नाम रोशन किया है। युवाओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों में छात्र प्रदुमन कुमार, पिता- सुनील मंडल, माता- लहरी देवी, छात्रा पुष्पलता कुमारी, पिता- सुनील मंडल, माता- लहरी देवी, छात्र अंकित कुमार पिता- राजेश मंडल, माता- रेखा देवी, छात्र संतोष कुमार पिता- कर्पूरी मंडल, माता- दयावंती देवी, छात्रा दीपिका भारती पिता- सदानंद मंडल, माता- कविता देवी तथा छात्रा श्वेता कुमारी पिता- गोपाल मंडल, माता- रुकमणि देवी शामिल हैं।

वही
चयन की सूचना मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि इन युवाओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह, बीपीआरओ मोहम्मद हाशिम, प्रमुख अनुकंपा कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, सरपंच दिनेश मंडल, पंचायत समिति सदस्य धनेश्वर मंडल, उप मुखिया रवि रोशन, जदयू नेता मनोज कुमार मंडल, सुनील शर्मा, सुनील मंडल, गोपाल मंडल, विंदेश्वरी मंडल, मनोज मंडल, संजय कुमार, सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने चयनित युवक-युवतियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई