नाबालिग लड़की लापता, पुलिस तलाश में जुटी

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


शहर के डुमरिया भट्टा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 28 मई की शाम वह घर से घूमने के लिए निकली थी। लेकिन इसके बाद वह लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आस-पड़ोस के साथ साथ रिश्तेदारों के घर भी उसकी तलाश की।

लेकिन उसे ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहे। परिजनों ने बताया कि नाबालिग मेनका विगत कई दिनों से डुमरिया भट्टा निवासी मामा लक्ष्मन कुमार साह के घर रहती थी। बहरहाल परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई