हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कुरसेला / कटिहार – थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बबलू मंडल, पिता रामोतार मंडल एवं संतोष मंडल, पिता धुसो मंडल थाना क्षेत्र के चॉयटोला का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में नामजद थे और फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई