ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद मोबाइल लौटाया गया वापस

SHARE:

लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

कोढा /कटिहार- जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस पदाधिकारियों ने चोरी एवं गुम हुए कई मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद और अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पुलिस लगातार ऐसे अभियानों को चला रही है, जिससे जनता का विश्वास पुलिस पर और मजबूत हो सके।

थानाध्यक्ष ने कहा कि मोबाइल चोरी और गुम होने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तकनीकी सहयोग और विशेष टीम की मदद ली जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल के संबंध में पूरी जानकारी सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


इस पहल से न केवल लोगों को राहत मिली है, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में भी मदद मिली है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!