विधायक गोपाल अग्रवाल ने विभिन्न गांवों का किया दौरा,जनता से किया सीधा संवाद

SHARE:

संवाददाता:प्रदीप कुमार शर्मा

ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने दिघलबैंक प्रखंड के टप्पू एवं ठाकुरगंज प्रखंड के बंदरझूला गांव का दौरा कर नदी कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और किसानों ने नदी कटाव से लगातार हो रहे नुकसान की जानकारी देते हुए कटाव रोकने के लिए ठोस एवं स्थायी समाधान की मांग उठाई।

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष नदी कटाव के कारण खेती योग्य भूमि तेजी से प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पर विधायक गोपाल अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर जल्द आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के जिन गांवों में वर्षों से विकास कार्य नहीं हो पाए हैं, वहां अब प्राथमिकता के आधार पर सड़क, पुल-पुलिया, कटाव निरोधक कार्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वे लगातार गांवों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, ताकि लोगों की समस्याओं को मौके पर समझकर समय रहते समाधान कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान विधायक ने समस्याओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर देकर जल्द कार्रवाई का निर्देश भी दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई