जनता दरबार का आयोजन,आपसी सहमति से विवादों का हुआ निपटारा

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। पुराने मामलों पर सुनवाई की गयी। नया मामला दर्ज किया गया। शनिवार को मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की।

आज की सुनवाई में पूर्व से लंबित मामलों पर चर्चा हुई। पूर्व से लंबित चली आ रही एक मामले का निष्पादन मामले का निष्पादन ऊभय पक्षों की सहमति से किया गया।

जनता दरबार में एक नये मामला प्रतिवेदित दर्ज किया गया। इस मामले का भी ऊभय पक्षों की सहमति से त्वरित निष्पादन जनता दरबार में ही कर दिया गया।राजस्व अधिकारी ने बताया कि सभी मामलों पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया जारी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!