मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़िया पंचायत के पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 2 जून को सहयोग शिविर आयोजन कराने को लेकर की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सहयोग शिविर का स्थल निरीक्षण करते हुए मध्य विद्यालय रानीपतरा सिंघिया को चुना गया हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी के अलावे बीपीआरओ अमित कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, सुनील कुमार,प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी,पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान एवं विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, विभिन्न पंचायत के किसान सलाहकार उपस्थित रहे ।























