समस्तीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन,मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

SHARE:


समस्तीपुर: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को समस्तीपुर में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा, सुशासन तथा राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।


मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित, जागरूक और समर्पित कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही जनकल्याण और विकास के संकल्पों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में तरुण कुमार, जिला अध्यक्ष नीलम सहनी सहित कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई