कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के मोहर मारी स्थित मतदान केंद्र संख्या 200 पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सूना। इस कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल शामिल हुए।

इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादाई विचारों ने जन भागीदारी,समाज सेवा,स्वदेशी परंपराओं और राष्ट्र के निर्माण के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया है।
इस मौके पर बीजेपी से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे वीणा देवी, मनीष सिन्हा, पंकज कुमार साह कौशल झा, हरिश्चंद्र सिंह,हेमचरण सिंह,राजा सिंह,राम मोहन सिंह, झोली लाल, गंगा प्रसाद, विजय कुमार सिंह
समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।























