महापौर की ओर से मनोनीत सातों सदस्य का चुनाव में हुआ हार
सभी नये चेहरे हुए विजयी
कटिहार – नगर निगम के सात सशक्त स्थायी समितियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गया।निर्वाचन को लेकर नामित निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अमित कुमार एवं अलग-अलग समितियों के नामित सहायक निर्वाची सह वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में निर्वाचन विकास भवन सभागार में संचालित किया गया।
जबकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी स्वयं हर गतिविधि की निगरानी कर रहे थे।चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई ।सर्वप्रथम अलग अलग समितियों के लिए अभ्यर्थियों ने प्रस्तावक और समर्थकों के साथ सहायक निर्वाची के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल कराया।नामांकन पत्रों की जांच और स्क्रूटनी के बाद सभी पदों के लिए पार्षदों ने अलग- अलग मतदान किया।
मतों की गिनती के बाद निर्वाची पदाधिकारी नगर निगम सह उपविकास आयुक्त द्वारा सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी को विजेता होने का प्रमाण-पत्र प्रदान किया और उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार सशक्त स्थायी समिति संख्या-01 के लिए विपिन बिहारी चौबे,02 के लिए जिम्मी प्रकाश महतो ,03 के लिए प्रमोद महतो, 04 के लिए आलोक कुमार वर्मा , 05 के लिए नितेश कुमार सिंह उर्फ निककु सिंह , 06 के लिए मंजू देवी और 07 के लिए सलीम अंसारी निर्वाचित घोषित किये गये। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सहायक निर्वाची के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार,वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन , अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कटिहार, कुमारी पूर्णिमा,वरीय उप समाहर्ता शशिभूषण कुमार शशि,भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर शशांक वर्णवाल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो. अजमल खुर्शीद,निदेशक डीआरडीए सुदामा प्रसाद सिंह के साथ अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
























