मनसाही/कटिहार – प्रखंड के सात पंचायत के तीन पंचायत सचिव अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर लंबे समय से थे। मगर सरकार की दिशा निर्देश एवं आश्वासन पर पंचायत सचिवों ने हड़ताल तोड़ते हुए अपने पंचायत भवन वापस हुए।
इस दौरान सभी पंचायत सचिवों की नियुक्ति पूर्व से जहां थे वहीं किए गए हैं जिसको लेकर सरकार ने एक पत्र भी जारी किया हैं।
बता दे कि जहां पूरे बिहार के पंचायत सचिव हड़ताल पर थे वहीं आज मनसाही के सभी पंचायत सचिव ने हड़ताल खत्म करते हुए अपने-अपने पंचायत में जाकर पदभार संभाला। इस अवसर पर पंचायत सचिव सचिंद्र कुमार झा,प्रीतम कुमार, अंजली कुमारी ने अपने अपने पंचायत भवन में योगदान किया।

























