6 लीटर विदेशी शराब के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


टाउन थाना पुलिस ने सुभाषपल्ली चौक के निकट छापेमारी कर 6.095 लीटर विदेशी शराब के साथ एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के उत्तरपाली निवासी आकाश कुमार (22) पिता रंजीत राय के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश विगत कई दिनों से शराब के अवैध धंधे में लिप्त था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुभाषपल्ली इलाके में अपना जाल बिछा दिया था।

शुक्रवार रात आरोपी बीआर 37 एएच 1978 नंबर की बाइक से शराब की डिलीवरी देने इमलीगोला चौक जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर बाइक में रखे झोले और पिट्ठू बैग से विभिन्न ब्रांड की 6.095 लीटर विदेशी शराब बरामद होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई