सदर अस्पताल में लैब टैक्नीशियन ने प्रसूता के परिजन से जांच के नाम पर लिये पैसे -परिजन
जांच कराने पहुंचे अन्य मरीजों ने लैब टैक्नीशियन पर अवैध वूसली और निजी पैथ लैब भेजे जाने का लगाया आरोप
किशनगंज /प्रतिनिधि
सदर अस्पताल में एक लैब टेक्नीशियन पर जांच के नाम पर अवैध उगाही का आरोप मरीज के परिजनों ने लगाया है । लैब टेक्नीशियन के द्वारा जांच के नाम पर रुपए मांगने के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया ।
बता दे कि सदर अस्पताल में अधिकांशत: वैसे ही लोग इलाज कराने के लिए आते है जिनके पास डॉक्टर को फीस देने के लिए दो सौ रुपये नहीं होते है. इनके अलावे प्रसव पीड़ा से परेशान महिला या फिर दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को लेकर लोग इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचते है।
मरीज के परिजनों ने बताया कि लैब टैक्नीशियन अजय कुमार सदर अस्पताल के जांच घर के बाद एक निजी पैथ लैब में भी काम करता है. दूसरे प्रखंड से रेफर होकर आने वाले प्रसूता हो या फिर सदर अस्तपाल में जांच कराने आये मरीजों के परिजनों से ब्लड, यूरियन के अलावे ब्लड ग्रूपिंग ने नाम पर खुले आम अवैध वसूली करता है. अपनों की जान बचाने की उम्मीद लिए परिजनों को यह नहीं पता होता है कि सदर अस्पताल के जांच घर में बैठे लैब टैक्नीशियन निजी लैब में भेजते है जहां वह अवैध रूप में काम करता है.पीड़ित परिजनों ने बताया कि निजी पैथेलॉजी जांच कर एक तरफ मरीजों को लूटने का काम करते है तथा दूसरी तरफ उनका कीमती समय भी बर्बाद करते है।
दरअसल जिले के दिघलबैंक थानाक्षेत्र की मंगूरा पंचायत के करलाबाड़ी गांव निवासी मनोहर कुमार प्रसव पीड़ा से परेशान अपनी पत्नी को लेकर सदर अस्पताल में गुरूवार की अहले सुबह भर्ती कराया था. प्रसव वार्ड के कर्मियों ने खून की कमी को देखते हुए ब्लड ग्रूपिंग कराने को कहा.जब परिजन ग्रुपिंग करवाने पहुंचे तो टैक्निशियन ने पैसे की मांग की. परेशान परिजन ने उसे रूपये दिये और ग्रूपिंग करा कर ले गये. इसके बाद टैक्नीशियन अजय ने प्रसूता के परिजनों को कहा कि डाक्टर बाहर जांच लिखे तो मैं आपकों सस्ते में पैथ लैब करवाकर ला दूंगा. वहीं जांच कराने पहुंचे अन्य लोगों ने भी टैक्नीशियन पर पैसा वूसला करने और निजी पैथ लैब भेजने का आरोप लगाया.
जांच घर में अवैध वसूली करने वाले लैब टैक्नीशियन अजय कुमार के खिलाफ जांच कराने पहुंचे मरीज और मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. अन्य वार्ड के कर्मियो ने आकर मरीज के परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया. निजी पैथलैब पैथ में जांच के लिए भेजने से नाराज मरीज के परिजनों ने विरोध किया तो लैब टैक्नीशियन ने मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी ।लोगो ने कहा आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को जांच आवश्यक बताकर बाहर लैब पैथ में कराने के लिए भेज दिया जाता है. जहां से उनको मोटी रकम कमीशन के रूप में मिलती है।
वहीं पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने कहा कि लैब टैक्नीशियन द्वारा मरीजों के परिजनों से अवैध वसूली करना गलत है. अभी तक किसी ने इसकी शिकायत मुझसे नहीं किया है. हालांकि अपने स्तर से जांच कर उस लैब टैक्नीशियन के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में आधी रात आई आंधी का कहर, 100 किलोमीटर की रफ्तार से तबाही — पेड़ उखड़े, बिजली ठप, फसलों को भारी नुकसानकिशनगंज/प्रतिनिधि रविवार देर रात किशनगंज जिले में आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आधी रात करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने पूरे इलाके को अपनी … Read more
- वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में बेबी केयर रुम का हुआ विधिवत उद्घाटन,माताएं सुरक्षित तरीके से बच्चों को करवा सकेंगी स्तन पानसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में शनिवार को बेबी केयर रुम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार,सिविल सर्जन डॉ राजकुमार एवं अन्य अतिथियों … Read more
- नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मझिया पुल का किया स्थल निरीक्षण,बोले जल्द शुरू होगा पुल निर्माण कार्यसंवाददाता:अब्दुल करीम नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को मझियां पुल का स्थल निरीक्षण किया और जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही।दरअसल बिहार बंगाल को जोड़ने वाली मझिया पुल … Read more
- किशनगंज:नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, कारवाई की मांगरणविजय/पौआखाली पौआखाली नगर पंचायत में पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के किनारे बुडको के द्वारा लाखों की राशि से निर्माण हो रहे नाला कार्य में उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम ने एकबार फिर से … Read more
- अररिया में लूट की कोशिश नाकाम, युवक को मारी गोली; हालत गंभीरअररिया/अरुण कुमार जिले में शनिवार शाम अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला, जहां बाइक लूटने में असफल होने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना अररिया शहर के एबीसी नहर … Read more
- पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मनिहारी पुलिस ने विशेष छापामारी कर मनिहारी कांड संख्या 89/26, दिनांक … Read more
- डीआरएम ने डीजल शेड व स्टेशन का किया निरीक्षणकटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कटिहार किरेंद्र नरह ने मंडल क्षेत्र के अंतर्गत मालदा डीजल शेड,रनिंग रूम एवं बालुरघाट स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित परिसरों में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव … Read more
- दहेज की आग में फिर बुझी एक जिंदगी: NH-31 किनारे नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनीकोढ़ा/कटिहार – कोढ़ा थाना अंतर्गत महिनाथपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।शनिवार की सुबह एनएच – 31 के किनारे संगीता देवी (22) का शव मिलने … Read more
- अतिपिछड़ा समाज की बेटी निवेदिता मंडल जेडीयू की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत,कटिहार में हुआ सम्मान समारोहकटिहार – जनता दल यूनाइटेड की ओर से अतिपिछड़ा समाज की बेटी श्रीमती निवेदिता मंडल को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर कटिहार में उनके निज आवास पर भव्य सम्मान समारोह … Read more
- ट्रैक्टर ट्राली में दबने से दो मौसरे भाई की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामकदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाजा पंचायत की उफरैल गांव वार्ड संख्या 5 में अवैध रूप से बालू खनन कर ले जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो … Read more
- जनगणना के प्रति जागरूकता हेतु दिव्यांगों ने भरी हुंकार,बनाई मानव श्रृंखलाकटिहार – कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति,कटिहार की ओर से जनगणना जागरूकता अभियान के तहत एक प्रभात फेरी और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले … Read more
- नीति आयोग के सूचकांकों की उपलब्धियों को लेकर बैठक आयोजितकटिहार – नीति आयोग के आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम अन्तर्गत सभी सूचकांकों में प्राप्त जिले की उपलब्धियो को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में … Read more
- कटिहार:छात्र के लापता होने पर मुहल्लेवासी का फूटा गुस्सापरिजनों ने कटिहार–पूर्णिया सड़क जाम कर किया प्रदर्शन कटिहार – शहर के सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका से 14 वर्षीय छात्र हर्षित कुमार के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा … Read more
- प्राणपुर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन,नये थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत तो निवर्तमान को दी गई विदाईथाना में हुआ विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो को विदाई दी गई यो वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष … Read more
- डीएम के आदेश पर सालमारी में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की हुई जांच आलमारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा गठित जांच टीमों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड संस्थान के वैधता की जांच को लेकर टीम लगातार जांच कर रही है। इसी … Read more
- ट्रेन में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो गिरफ्तार, मोबाइल बरामदबारसोई /कटिहार – बारसोई–मालदा रेलखंड पर 13175 अप कंचनजंघा एक्सप्रेस में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि ट्रेन गुजरने … Read more
- कटिहार:होटल में विवाद के बाद मारपीट में चार घायलकुरसेला/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नया चौक एनएच 31 स्थिति ग्रामीण बैंक के पास दोपहर मे एक होटल में विवाद के बाद मारपीट में चार लोग के घायल होने की जानकारी सामने आई … Read more
- सुनील कुमार यादव बने सांसद प्रतिनिधि,समर्थकों में खुशी की लहरतारिक अनवर का बड़ा ऐलान हर प्रखंड में खुलेगा सांसद शिकायत कार्यालय कटिहार – सांसद तारिक अनवर ने शनिवार को अपने गामी टोला स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान … Read more
- कटिहार:आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने मुख्य पार्षद एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली पर उठाये सवालवार्ड के विकास की उपेक्षा का लगाया आरोप मनिहारी /कटिहार- मनिहारी नगर पंचायत में राजनीतिक खीचतान गहराता जा रहा है । वार्ड छः के वार्ड पार्षद श्रवण कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी … Read more
- किशनगंज में ज्वेलरी शोरूम पर आयकर विभाग का शिकंजा, दूसरे दिन भी जारी रही गहन जांचकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित प्रमुख सोना व्यवसायी राजेंद्र ज्वैलर्स के शोरूम में आयकर विभाग की जांच दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम से शुरू हुई … Read more
- कटनी में बड़ा ऑपरेशन: मुंबई ले जाए जा रहे 162 बाल मजदूरों का रेस्क्यू, किशनगंज पहुंचाए गए सभी बच्चे10 अप्रैल को मध्य प्रदेश के कटनी में बच्चों को किया गया था रेस्क्यू किशनगंज /प्रतिनिधि मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर बाल मजदूरी के लिए अवैध रूप से ले जाए जा … Read more





























