आंगनबाड़ी सेविकाओ द्वारा घर-घर जाकर लोगों को किया जा रहा हैं जागरूक:
जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वछता एवं पोषण दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों में गोदभराई एवं पौधारोपण का आयोजन कर दी गई पोषण की जानकारी:
किशनगंज /प्रतिनिधि
पोषण माह को सफल बनाने के लिए आईसीडीएस द्वारा लगातार कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा जागरूकता से ही पोषण माह सफल होगा और सामुदायिक स्तर पर लोग जागरूक होंगे। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रामीण स्वास्थ्य स्वछता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें गोदभराई, पौधारोपण सहित कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईसीडीएस के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी सहित सेविका-सहायिकाओ ने पोषण माह को सफल बनाने एवं इस संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने की शपथ लिया। ताकि हर हाल में पोषण माह सफलता पूर्वक संपन्न हो सके। इसके साथ ही सामुदायिक स्तर पर लोगों को उचित पोषण की जानकारी मिल सके।
कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन के साथ कार्यक्रमों का हुआ आयोजन:
आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम ने बताया पोषण माह को हर में सफल बनाने एवं पोषण के महत्व और उद्देश्य को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए जिले में लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वछता दिवस मनाया गया है। जहां बच्चो का वजन एवं पोषाहार का वितरण किया गया। इसके अलावा लोगों को उचित पोषण की जानकारी दी गयी। वहीं उचित पोषण के महत्व और उद्देश्य को भी बताया जा रहा है। ताकि सामाजिक स्तर पर लोग सरकार के इस पहल को समझ सके और इसे बढ़ावा देने के लिए आगे आ सके।
ज़िले के प्रत्येक घर में पोषण का संदेश के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक:
ज़िले के पोठिया प्रखंड की सीडीपीओ जीनत यासमीन ने बताया पोषण माह की सफलता को लेकर गांव के सभी घरों में पोषण का संदेश पहुंचाया जाएगा और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इस दौरान लोगों को उचित पोषण की विस्तृत जानकारी और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण को लेकर पोषण के महत्व और उद्देश्यों की भी जानकारी दी जाएगी। मांगलिक गीतों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और गर्भवती महिला को उपहार स्वरूप पोषण की पोटली दी गई है। जिसमें गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि शामिल थे। महिलाओं को उपहार स्वरूप पोषण की थाली भी भेंट की गयी। जिसमें सतरंगी व अनेक प्रकार के पौष्टिक भोज्य पदार्थ शामिल थे। गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर गोदभराई रस्म पूरी की गई। वहीं सभी महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
एनीमिया प्रबंधन की दी गई जानकारी:
कोचाधामन की सीडीपीओ नमिता घोष ने बताया गर्भवती माता, किशोरियों एवं बच्चों में एनीमिया की रोकथाम बहुत ज्यादा जरूरी है। गर्भवती महिलाओ को 180 दिनों तक आयरन की एक लाल गोली जरूर खानी चाहिए। वहीं 10 से 19 साल की किशोरियों को भी प्रति सप्ताह आयरन की एक नीली गोली का सेवन करना चाहिए। छह माह से पांच साल तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार एक-एक मिलीलीटर आयरन सिरप देनी चाहिए।
पोषण माह के दौरान सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दी जा रही है सामान्य जानकारियां:
• जन्म के छह माह तक सिर्फ मां का दूध पिलायें।
• छह माह के बाद बच्चों को पूरक आहार दें।
• गर्भवती होने पर आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण करायें।
• बच्चों को खाना खिलाते समय हाथों की सफाई का ध्यान रखें।
• गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन करें।
• गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली जरूरी लेनी चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण का कल होगा आयोजनकटिहार – जिले के संयुक्त कृषि भवन सभागार में बुधवार को जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कृषि विभाग सह … Read more
- डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण,यात्री सुविधा और सुरक्षा बढाने का दिया निर्देशडंडखोरा/कटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कटिहार ने डंडखोरा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया तथा कमियों को चिह्नित कर उसमें जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया।उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधा बढाने और सुरक्षा व्यवस्था … Read more
- आपदा प्रबंधन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एनआइसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी वीडियो … Read more
- कटिहार:नगर क्षेत्र में स्वगणना कार्य तेजी से – नगर आयुक्तमहापौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कटिहार – नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वगणना कार्यक्रम को तीव्रता देने को लेकर से एक बैठक बुलाई गयी। जिसमें निगम पार्षदों … Read more
- अबीर-गुलाल के बीच गूंजे जीत के नारे,चार पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों का ऐलानसुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी प्रक्रिया बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय, … Read more
- गोल्डन फाईबर जूट की चमक वापस लाने की पहल, निदेशक ने संभावनाओं का किया आंकलनकटिहार – जिले में जूट गोल्डन फाइबर की खोई चमक को वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केन्द्रीय पटसन एवं समवर्गीय … Read more
- कटिहार:स्मैक तस्करी के दो आरोपी भेजे गये जेलमनिहारी /कटिहार – पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्मैक की बडी खेप नदी मार्ग से मनिहारी घाट होकर जिले के अन्य भागों में पहुंचाने के लिए ले जायी जा रही है। सूचना … Read more
- कटिहार जिले का पच्चीस हजार का ईनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेलकटिहार – जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला चौक पर वर्ष 2026 के प्रथम दिन अज्ञात बदमाशों द्वारा 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी थी..पुलिस ने प्रथम दृष्या आपसी रंजिश में … Read more
- चांदनी चौक मरंगी से मनसाही हाट मुख्य सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानीमनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर हाईवे के मरंगी चांदनी चौक से मनसाही हाट जाने वाली मुख्य सड़क वर्तमान में पूर्णतः जर्जर हो गढ्ढे में तब्दील हो चुकी हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन … Read more
- पूर्व मंत्री मंसूर आलम का निधन अपूरणीय क्षति – सुनील यादवबरारी ने खोया अपना जननेता पूर्व मंत्री को नम आंखों से अंतिम विदाई, जनाजे में उमड़ा हजारों लोगों का सैलाब बरारी/ कटिहार – बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री मंसूर आलम के निधन से … Read more
- अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर आग से बचाव विषय को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजितबारसोई /कटिहार – अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन के मौके पर अग्निशमन अधिकारियों की ओर से नगर पंचायत बारसोई स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई में छात्र-छात्राओं के बीच ‘आग से बचाव’ विषय को लेकर … Read more
- पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का लगा आरोपसालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे गेट के पश्चिम स्थित एक पोखर के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव कदम के पेड़ से लटका मिला।इस घटना से इलाके में सनसनी … Read more
- उर्वरक के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारीकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को … Read more
- किशनगंज की मिठाई दुकानों में भारी अनियमितता,ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़मिठाई दुकानों की जांच के बाद होगी कारवाई: डीएम दुकानदारों ने खुद माना हुई है चूक महामाया द्वारा साफ सफाई के साथ साथ गुणवत्ता का रखा जा रहा है ध्यान राजेश दुबे /किशनगंज भारतीय … Read more
- टेढ़ागाछ पुलिस की कार्रवाई, पांच फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलविजय कुमार साह / किशनगंज किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में … Read more
- औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं परखी गईं, 80% छात्राएं पाई गईं उपस्थितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टेढ़ागाछ में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा … Read more
- KishanganjNews:महिला की हत्या का खुलासा: भैसुर ही निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तारमहिला की हत्या का खुलासा पुलिस के द्वारा सफलता पूर्वक कर लिया गया है।मालूम हो कि जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्रा बाड़ी थाना क्षेत्र के बालू बाड़ी में हुए महिला सनवरी बेगम के … Read more
- किशनगंज में हाई लेवल बैठक: सीमा सुरक्षा, तस्करी और घुसपैठ पर सख्त निर्देशबिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार मंगलवार को किशनगंज पहुंचे जहा उन्होंने समाहरणालय में भारत नेपाल क्षेत्र संबंधी मुद्दों पर समीक्षा बैठक की ।आयोजित समीक्षा बैठक में तस्करी रोकने … Read more
- किशनगंज में इमारत-ए-शरिया की पहल: इमारत पब्लिक स्कूल में दीनी और दुनियावी तालीम का संगमसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज में इमारतें शरिया के द्वारा नौनिहालों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम देने के उद्देश्य से चूड़ी पट्टी कम्युनिटी हॉल के निकट इमारत पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा … Read more
- टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगीविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों के आवागमन के बावजूद यहां पेयजल, … Read more






























