कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

कारगिल चौक पर जुटी भीड़

कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ के पास जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों की भीड़ जुटी थी। लोगों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण गंवाने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें फूलमाला चढाकर नमन किया।

मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार की सुबह पूरा कारगिल चौक देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार,अपर समाहर्ता डा.बिनोद कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग कारगिल शहीद स्तम्भ पर पहुंच कर पुष्पचक्र और पुष्प अर्पित किया। इस दौरान भारत माता की जय और वीर शहीद-अमर रहें जैसे नारे वातावरण में गूंजते रहे।

लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिन्होंने बर्फीली पहाड़ियों पर दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। मौके पर डीएम ने अपने संबोधन में संबोधन में डीएम ने कहा कि कारगिल युद्ध एवं जवानों का बलिदान भारत के इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर जवानों ने जिस अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय दिया था, वह दुनिया के इतिहास में अद्वितीय है। दुश्मनों के इरादों को भारतीय सेना के जाबांजों ने अपना खून देकर नाकामयाब बना दिया था।


जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम अपने घरों में जो चैन की सांस लेते हैं, वह सिर्फ और सिर्फ हमारे सीमा के प्रहरियों के बदौलत हीं हमें प्राप्त हो रहा है।उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस महज एक तिथि नहीं है,बल्कि एक तारीख नहीं है, देशवासियों की देशभक्ति, अटूट एकता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का पर्व भी है। एसपी श्री कुमार ने भी सैनिकों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय सेना के जवानों का बलिदान अमर है, इसे इतिहास कभी नहीं भुला सकता। इन वीरों का बलिदान हमारे पुलिस महकमे के लिए भी प्रेरणादायी रहा है। मौके पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, सदर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!